स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने सरस मेले की सांस्कृतिक संध्या में की शिरकत

 

नई टिहरी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने सरस मेले के आठवें दिन आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मेले में लगी विभिन्न प्रदर्शनियों और स्टालों का निरीक्षण किया तथा उत्पादों की गुणवत्ता, बिक्री व्यवस्था और स्थानीय कारीगरों के कार्यों की जानकारी ली। मंत्री रावत ने कहा कि सरस मेला न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाता है बल्कि स्थानीय उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने का उत्कृष्ट मंच भी प्रदान करता है।
उन्होंने मेले में उपस्थित कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण महिला उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हैं। मंत्री ने सांस्कृतिक संध्या के दौरान प्रस्तुति देने वाले कलाकारों से मुलाकात की और उनके साथ समूह चित्र भी खिंचवाए। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *