डांडागांव छानी से टटाऊ महाविद्यालय तक जल्द स्वीकृत  होगा सड़क औल पूल 

उत्तरकाशी।  यमुना घाटी स्थित सड़क मार्ग से वंचित गाँवों को  सड़कों से जोड़ने  की मांग को लेकर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की और सड़कों की स्वीकृति के लिए  ज्ञापन  सौंपा है।
मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में डांडागांव छानी से टटाऊ महाविद्यालय तक सड़क एवं पूल निर्माण कार्य, खरादी से खनेड़ो मोटर मार्ग की स्वीकृति, कुथनौर से नकोड़ा, कपोला मोटर मार्ग स्वीकृति तथा पटागडी रोड की स्वीकृति की मांग की।
मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सचिव लोनिवि को तत्काल पत्रावली प्रस्तुत करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिये। सोमवार को क्षेत्र भ्रमण से लौटकर चौहान ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर  मांग पत्र की सभी निर्माण कार्य स्वीकृत करवा है। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री क्षेत्र में मूलभूत समस्याओं पर सरकार सजग है और जल्द ही अन्य मामलों पर भी कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *