20 वर्षीय युवती के पेट से निकला 13 किलो का ओवेरियन लार्ज ट्यूमर

देहरादून। चिकित्सा जगत में  आए दिन नए-नए कीर्तिमान स्थापित होते रहते हैं, लेकिन कुछ सफलताएँ ऐसी होती हैं जो डॉक्टरों की दक्षता और समर्पण की मिसाल बन जाती हैं।  महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून ने हाल ही में ऐसी ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

अस्पताल के सर्जरी विभाग ने एक अत्यंत जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 20 वर्षीय युवती के पेट से 13 किलो 200 ग्राम वजनी विशाल गांठ निकालकर मेडिकल इतिहास में एक नई उपलब्धि दर्ज की है। महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन महंत देवेन्द्र दास महाराज ने सर्जरी विभाग के डाॅक्टरों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

मरीज को लंबे समय तक इस गांठ के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और वह सामान्य जीवन जी रही थी। अचानक तेज पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन उसे  महंत इन्दिरेश अस्पताल लेकर आए। प्रारम्भिक जांच में डाॅ. जे.पी. शर्मा ने पाया कि युवती के पेट में असामान्य रूप से बड़ी गांठ है, जिसने शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। मेडिकल साइंस में इस गांठ को ओवेरियन लार्ज ट्यूमर कहा जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *