सेंटल बैंक ऑफ इंडिया ने किया क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन

देहरादून : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून ने  मुख्य वित्त अधिकारी एवं मुख्य महाप्रबंधक मुकुल एन दांडिगे  की अगुवाई में क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया. जिसमें लगभग 80 हितग्राहियों ने भाग लिया. इस दौरान 52 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए  दांडिगे ने सेंट्रल बैंक की विभिन्न एमएसएमई योजना का लाभ उठा रहे ग्राहकों को अन्य उद्यमियों को भी सेंट्रल बैंक से जोड़ने का अनुरोध किया. अंचल प्रमुख दिल्ली  शीशराम तुंदवाल ने विभिन्न उत्पादों पर न्यूनतम ब्याज दर एवं नगण्य प्रक्रिया शुल्क आदि की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक संख्या में क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया. क्षेत्रीय प्रमुख  राम प्रमोद आनंद ने ग्राहकों की सहभागिता हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया तथा ग्राहकों से सुझाव एवं शिकायत आमंत्रित किए जिसका निस्तारण सभा के दौरान ही किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *