आरसेटी तत्वावधान में सम्पन्न हुआ 6 दिवसीय वित्तीय समावेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम

टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल के आदेशानुसार एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) नई टिहरी के तत्वावधान में 6 दिवसीय ‘वित्तीय समावेशन’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 22 अगस्त से 27 अगस्त तक आरसेटी कार्यालय में आयोजित किया गया।
परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़े 29 स्वयं सहायता समूह सदस्यों को वित्तीय साक्षरता से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्मार्ट बचत के तरीके, परिपक्व ऋण प्रबंधन, बुद्धिमत्तापूर्ण खर्च, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, बीमा और निवेश जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया।प्रशिक्षण के उपरांत वित्तीय साक्षरता (एफ.एल.सी.आर.पी.) के माध्यम से प्रतिभागियों को यह समझाया गया कि वे अपने समूहों और परिवारों के स्तर पर बेहतर वित्तीय योजना और निर्णय लेकर स्थायी आजीविका को सुनिश्चित कर सकते हैं।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह चौहान, एसबीआई आरसेटी निदेशक पुष्कर रावत, उपासक से ग्रामीण वित्त समन्वयक चंद्रप्रकाश डंगवाल तथा आरसेटी संकाय सदस्य संजीव नेगी के मार्गदर्शन और सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *