सुभारती ने चलाया विक्षारोपण अभियान

देहरादूनः  एमटीवी बुद्धिस्ट रिलिजियस व चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संचालित गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ. केकेबीएम सुभारती अस्पताल देहरादून ने डॉ. कृष्ण कुमार भटनागर की जयंती के उपलक्ष्य पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय एवं परिसर में सौ वृक्ष रोपित किये गये।

सुभारती समूह संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने डॉ. कृष्ण कुमार भटनागर के जीवन-परिचय पर प्रकाश डाला। कहा कि अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए मेरठ में अर्थशास्त्र के शिक्षक बन गए। 1970 में वह अर्थशास्त्र विभाग के प्रमुख के रूप में नगरपालिका पोस्टग्रेजुएट विद्यालय, मसूरी में शामिल हुए। बाद में वह मसूरी के नगरपालिका पोस्टग्रेजुएट विद्यालय के प्रधानाचार्य बने। वह 1989 में सेवानिवृत्त हुए। अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होने अपनी मृत्यु तक मसूरी में रहना जारी रखा।

उनकी इच्छा थी कि डॉ. अतुल कृष्ण मसूरी व देहरादून में ही रहे। इसी कारण डॉ. अतुल कृष्ण देहरादून आए और यहाँ पर भी उन्होने रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय और गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय तथा उनके नाम से सुभारती अस्पताल की स्थापना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *