देहरादून । मुख्य चिकित्स अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा ने एसपीएस चिकित्सालय ऋषिकेश का निरीक्षण किया। पूर्व में जिलाधिकारी देहरादून के दिये गये निर्देशों के अनुपालन में हुई कार्यवाही की समीक्षा मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने की । सीएमओ ने चिकित्सालय में साफ सफाई व्यवस्था, आपातकालीन चिकित्सा सेवा, पैथोलॉजी लैब, लिफ्ट, पेयजल आरओ, पार्किंग व्यवस्था सहित टीकाकरण कक्ष का भी जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में मरीजों एवं तीमारदारों को उपचार तथा अन्य किसी भी प्रकार की सेवा में परेशानी का सामना ना करना पड़े। सभी चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित स्टाफ यह प्रयास करे कि चिकित्सालय से मरीज स्वस्थ एवं संतुष्ट होकर घर जाये।
CMO ने किया एसपीएस चिकित्सालय ऋषिकेश का निरीक्षण
