ऋषिकेश। निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी में संगीत समारोह हुआ। जिसमें भारतीय शास्त्रीय सितार वादक व गायिका मालविका चोपड़ा ने संगीत की खैरीकलां स्थित निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी में गुरु नानक निर्मल संगीत अकादमी एवं गुरबानी शिक्षा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में संत बाबा निक्का सिंह ‘विरक्त’ की स्मृति में संगीत समारोह आयोजित किया गया।
शुभारंभ निर्मल आश्रम प्रमुख महंत राम सिंह महाराज व व्यवस्थापक संत बाबा जोध सिंह महाराज, अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण प्रशिक्षक अंकित नैथानी ने किया। अंकित नैथानी ने छात्रों को संगीत और पर्वतारोहण जैसे क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय सितार वादक, गायिका एवं संगीत रचनाकार मालविका चोपड़ा ने अपनी मधुर प्रस्तुति से सभी श्रोताओं को भावविभोर किया। उन्होंने छात्रों को संगीत की बारीकियां भी बताई। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण प्रशिक्षक अंकित नैथानी और सितार वादक व गायिका मालविका चोपड़ा को सम्मानित किया गया।
मंच संचालन स्कूल कप्तान बलिहार सिंह और अनुष्का उनियाल द्वारा किया गया।
