सांसद बंसल की माता की रस्म पगड़ी में पहुंच कर मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धांजलि दी, आयोजित सभा में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री , गृहमंत्री और रक्षा मंत्री सहित अनेक लोगों का शोक संदेश पढ़ा गया

 

देहरादून। राजधानी देहरादून मे भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डॉ नरेश बंसल की माताजी की रस्म पगड़ी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गढ़ी कैंट स्थित स्वर्गीय हरवंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हाल मे हुआ।

कुछ समय पहले डॉ नरेश बंसल की माता का स्वर्गवास हो गया था, जिसके निमित शुक्रवार को ब्राह्मभोज एवं तेहरवीं का कार्यक्रम संतों के सानिध्य एवं आशीर्वाद से हुआ।

 

सभी ने ब्रह्मभोज ग्रहण किया व उसके पश्चात श्रद्धांजलि सभा व रस्म पगड़ी का कार्यक्रम किया गया। श्रद्धांजलि सभा मे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय हौसबोले, राष्ट्रीय स्वयं संघ के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख राम लाल , इंद्रेश, ब्रह्म देव , गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री श्री राजनाथ , भाजपा महामंत्री संगठन बी. एल. संतोष , पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, आदि महानुभावों द्वारा भेजा गया शोक सन्देश पढ़ा गया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम स्थल पर पंहुचे और श्रद्धांजलि देकर शोक संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *