उत्तरकाशी : जिला मुख्यालय से सटे कथा स्थल गंगा विश्व शांति मद्भावना धाम, डांग उत्तरकाशी में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का दिव्य आयोजन में भारी संख्या में ग्रामीण कथा का रसपान करने पहुंच रहे हैं। कथा वक्ता राष्ट्रीय संत डा़ दुर्गेश आचार्य महाराज की कथा के तीसरे दिन कथा प्रवचन करते हुए कहा कि भागवत कथा मानव कल्याण की कथा है। इसके श्रवण से जीवन को जीने की आसान राह मिलती है। कथा श्रवण में आत्म शक्ति का संचार होता है। मानव कल्याण की ओर बढ़ता है।
उन्होंने सांसारिक माया के मोह में ना पडकर ईश्वर भक्ति में मन लगाने को कहा। व्यास जी ने प्रह्लाद प्रसंग का जिक्र करते हुए कहा कि ईश्वर में अटूट विश्वास के माध्यम से ही प्रभु का पूर्ण संरक्षण प्राप्ति सम्भव है।
