यमुनोत्री में फंसे श्रद्धालुओं की पैदल मार्ग से आवाजाही हुई बहाल

उत्तरकाशी :  शनिवार रात्रि को भारी बारिश और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त यमुनोत्री हाईवे तीन दिनों से लगातार बंद है। हाईवे बंद होने से सैकड़ों श्रद्धालु फंसे हुऐ थे। मंगलवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर तीर्थ यात्रियों को ओजरी से सिलाई बैंड तक  पैदल मार्ग उसके बाद ट्रांशिपमेंट के माध्यम से उनके गन्तव्य के लिए भेजाना शुरू किया  है।
 वहीं यमुनोत्री हाईवे को शीघ्र बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य लगातार जारी  है।  जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि सिलाई बैंड के पास वाश आउट यमुनोत्री हाईवे  आज शाम तक खुलने की संभावना है। वहीं ओजरी में भी भारी मशीनों से कार्य चल रहा है। उक्त कार्य के लिए दोनों ओर से सात पोकलैन और जेसीबी मशीनें दिन-रात जुटी हुई है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य स्वयं यमुनावैली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार मौजूद रहकर राहत एवं पुनर्वासन कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उनके नेतृत्व एवं त्वरित निर्णयों से जहां सड़क मार्ग को तीव्र गति से बहाल किया जा रहा है,वहीं यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को ओजरी से सिलाई बैंड तक पैदल मार्ग से वहां से ट्रांसशिपमेंट व्यवस्था के माध्यम से सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *