कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की मेयर व मुख्य नगर अधिकारी से मुलाकात

 

देहरादून। दून नगर निगम कार्यालय में कांग्रेस के प्रवक्ता अभिनव थापर के साथ कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर सौरभ थपलियाल व मुख्य नगर अधिकारी नमामि बंसल से भेंट कर मोहल्ला समिति में हुए फर्जीवाड़े के मामले में दोषियों पर कानूनी कार्यवाही करने व करोड़ों की लूट की रिकवरी की मांग करते हुए ज्ञापन प्रेषित किया।

थापर ने कहा कि हमने आरटीआई व पत्राचार के माध्यम से 2019 से 2024 तक मोहल्ला समिती में भारी अनियमितता व भ्रष्टाचार का खुलासा किया, जिस पर निगम को जाँच बैठानी पड़ी। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर सौरभ थपलियाल के इस विषय पर 17 फरवरी 2025 को तथ्यों सहित शिकायती पत्र दिया था, जिसपर जांच उपरान्त नगर निगम ने मुकदमा करने को 6 जून 2025 को पत्र जारी कर दिया। जाँच में 99 कर्मचारियों को फर्जी पाया गया और 90 करोड़ का सरकारी धन का भ्रष्टाचार हुआ, मगर अभी तक न जाँच रिपोर्ट सार्वजनिक की गई और न ही कोई रिकवरी हुई है। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि इस विषय पर हमने कांग्रेस की शिकायत पर जांच करवाई और दोषियों के खिलाफ पुलिस को मुकदमा करने को निगम ने आदेश दे दिया है और अब रिकवरी के विषय पर पुनः जाँच उपरांत नियमानुसार कार्यवाही करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *