उत्तरकाशी। बाड़ाहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता के प्रकोत्सव में संग्राली गांव में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है।इस दौरान ध्याणियों की ओर से सैनिक सम्मान, पौध रोपण के साथ ही रात्री को विभिन्न सांस्कृति संध्या का आयोजन किया जा रहा है। वहीं बाड़ाहाट क्षेत्र की ध्याणियों की ओर से बहार गांव से आ रहे अतिथियों का स्वागत किया जा रहा है।
वरुणावत पर्वत के शिर्ष पर बसा संग्राली गांव में इन दिनों कांडार देवता के प्रकोत्सव मनाया जा रहा है। प्रकोत्सव के दौरान शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वक्ता ने कहा कि शिव भक्ति बेहद सरल है। सिर्फ एक लोटा जल अर्पित करने से भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं। संग्राली गांव में शिवमहापुराण के अवसर पर ध्याणियों ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।
वहीं उसके बाद कथावाचक ने कहा कि इंसान बुरा नहीं होता, उसका समय बुरा होता है। यह समय का चक्र है, और इस चक्र को विवेक से पार करना चाहिए। श्रद्धालुओं को जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा अपने मन को दर्पण जैसा बनाओ कैमरे जैसा नहीं। जो बात हमें आहत करती है, उसे भूल जाना चाहिए। इस मौके पर अनीता देवी, रजनी देवी, ममता देवी, अंबिका देवीर, रीना देवी, मीना देवी, निर्मला, प्रजापति देवी, कविता देवी, इंद्र मीना आदि मौजूद रहे।
