देहरादून: जिला योजना वर्ष 2025-26 की संरचना एवं कार्ययोजना तैयार करने को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विकास भवन सभागार में विभागवार समीक्षा बैठक ली। जिसमें विभागों को अनुमोदित धनराशि के सापेक्ष मद, योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने विभागों को जिला योजना में जन उपयोगी प्रस्तावों को शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय स्तर पर किए जा रहे नवाचार कार्यक्रमों को भी योजना में शामिल करने को कहा। सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने विभाग की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करते हुए जिला योजना बजट का उचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
