उत्तरकाशी। बौन-पंजियाला मोटर मार्ग पर बीती देर रात को एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकांे मे हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं बीती रात उत्तरकाशी के बौन-पंजियाला मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। हादसा बीती रात 2.45 मिनट के आसपास हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे में अरविंद रावत (30) पुत्र ज्ञानेंद्र रावत व राजवीर बिष्ट (31) पुत्र जयवीर बिष्ट निवासी बौन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजाराम बिष्ट व जितेंद्र सिंह गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार वाहन किसी बारात से आ रहा था।
Related Posts
उत्तरांचल पंजाबी महासभा की नई कार्यकारिणी घोषित, बलदेव पराशर बने देहरादून महानगर अध्यक्ष
- India Today Headlines team
- June 23, 2026
देहरादून। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पुनर्गठन की प्रक्रिया को मंगलवार को नया स्वरूप मिला। कैबिनेट […]
चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचने की अपील : मुख्यमंत्री धामी
- India Today Headlines team
- June 23, 2026
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक […]
राज्यभर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत, मुख्य सचिव ने दिए व्यापक सर्वे और सेफ्टी ऑडिट के निर्देश
- India Today Headlines team
- June 23, 2026
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी भवनों में […]
