Nainital:वीकेन्ड पर सरोवर नगरी के अधिकांश होटल खाली

 

 नैनीताल: हल्द्वानी में हुए बवाल के बाद लगे कर्फ्यू का सरोवर नगरी समेत समीपवर्ती अन्य पर्यटन स्थलों के पर्यटन से निकल नही पाया है। वीकेन्ड पर सरोवर नगरी के अधिकांश होटल खाली रहे । इस वीकेन्ड पर होटलों में 40 से 50 प्रतिशत एडवांस बुकिंग कैंसिल हुई है। कर्फ्यू के चलते पर्यटन कारोबार पर बेहद बुरा असर पड़ा है। 

बर्फबारी नही होने से जनवरी माह में सैलानियों की आमद बहुत कम रही। फरवरी में का यह वीकेन्ड हल्द्वानी में लगे कर्फ्यू के भेंट चढ़ गया। जिसके चलते नगर के अधिकांश होटलों में एडवांस बुकिंग औसतन 40 से 50 प्रतिशत रद्द हो गई। साथ ही रविवार को डे विजिट पर आने वाले सैकनियों की संख्या भी बहुत कम रही। जिस कारण पर्यटन कारोबारी सैलानियों की आस में निराश रहे। वीकेंड पर शुक्रवार से सैलानियों का पहुचना शुरू हो जाता है और रविवार तक आमद बनी रहती है। ऑफ सीजन के दौरान पर्यटन कारोबारियों की आय का बड़ा जरिया सप्ताहांत होता है। बाकी सप्ताह के चार दिन नगर में सुनसानी ही छायी रहती है। मगर इस पूरे सप्ताह में सैलानियों की आमद सीमित रही। नगर के समीपवर्ती पर्यटन स्थल पंगोठ, खुर्पाताल, कैंची, सातताल, रामगढ़ व मुक्तेश्वर में भी अमूमन नैनीताल जैसी स्थिति ही रही। नगर के पर्यटन स्थल स्नो व्यू, राजभवन, चिड़ियाघर, केव गार्डन, हिमालय दर्शन व हनुमानगढ़ी सूनसान रहे। नैनीताल होटल एन्ड रेस्टॉरेंट एसोसिएसन महासचिव वेद साह के अनुसार वीकेन्ड पर बहुत कम संख्या में सैलानी पहुचे। एडवांस बुकिंग लगभग 50 प्रतिशत कैंसिल हुई।  हालाकि अब कर्फ्यू में काफी ढील दे गई है। हल्द्वानी के अधिकांश क्षेत्रों को कर्फ्यू से मुक्त कर दिया गया है। लिहाजा सैलानी किसी भी समय नैनीताल ही नही, बल्कि अन्य पर्यटक स्थलों में आ जा सकते है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *