धनौल्टी। टिहरी जिले के धनौल्टी क्षेत्र में सोमवार को नगुन-भवान- सुवाखोली राज्य राजमार्ग पर थत्यूड़ क्षेत्र में भवान के पास दांगला नामे तोक में अचानक स्कूटी में आग लग गई। स्कूटी में लगी आग इतनी तेजी से फैली की, उस पर बैठी युवती को बचने का मौका तक नहीं मिला और उसकी जलकर मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यकदर्शियों की मानें तो आग में युवती इतनी बुरी तरह झुलस गई थी कि उसको पहचान पाना भी मुश्किल हो गया था. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही थाना थत्यूड़ से पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुटी. थत्यूड़ थाना प्रभारी शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भवान के पास उत्तरकाशी मोटरमार्ग पर दांगला में स्कूटी में आग लग गई और आग की चपेट में आने से एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि स्कूटी का नंबर UK07DB8771 संज्ञान में आया है. हालांकि अभीतक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है. हादसे में जान गंवाने वाली युवती की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है.
Related Posts
राज्यपाल के साथ स्पेसियल स्कूल की छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन
- Naveen Badhani
- August 28, 2026
Dehradun । स्पेसियल स्कूल की छात्राओं ने भाई-बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास का पर्व […]
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
- Naveen Badhani
- August 23, 2026
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा […]
एयर चीफ मार्शल ने परिवार सहित किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन
- Naveen Badhani
- October 14, 2023
चमोली। शनिवार सुबह एयर चीफ मार्शल वीआर चैधरी ने परिवार संग बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान […]
