आगरा। ताजमहल का दीदार करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। ताजमहल घूमने जाने वाले लोगों को बिना टिकट एंट्री मिलने जा रही है। विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत 19 से 25 नवंबर तक आगरा के ताजमहल में प्रवेश के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा। ताजमहल ही नहीं, आगरा के विभिन्न संरक्षित स्मारकों में भी निशुल्क प्रवेश मिलेगा। इन दिनों में कई आयोजन किए जाएंगे, जिसमें सभी संरक्षित स्मारकों का संरक्षण करने के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। धरोहर सप्ताह के पहले दिन 19 नवंबर को सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश रखा गया है। पुरातत्व विभाग ने फतेहपुर सीकरी स्मारक पर चित्रकला प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का उद्घाटन कर इसकी शुरुआत करने की सोची है। जानकारी के मुताबिक पुरातत्व विभाग द्वारा विश्व धरोहर सप्ताह की शुरुआत आगरा के फतेहपुर सीकरी स्मारक से की जाएगी। इस दौरान स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता होगी, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। हालांकि 19 नवंबर को अगर आप ताज का दीदार करना चाहते हैं, तो उससे बचना बेहतर विकल्प होगा। इस दिन रविवार है और एंट्री भी फ्री है, ऐसे में भारी भीड़ के आने की संभावना है। इस दिन विश्व धरोहर सप्ताह की भी शुरुआत हो रही है।
Related Posts
अपने BBA के पहले सेमेस्टर की परीक्षा के बाद, रुहानिका धवन कलर्स के ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में अपनी सीमाओं को परखने के लिए तैयार
- Naveen Badhani
- May 14, 2026
मुंबई । जैसे-जैसे अलग-अलग क्षेत्रों से आए प्रतियोगी कलर्स के खतरों के खिलाड़ी 15 शो […]
‘तुम से तुम तक’ के शरद केलकर को मिला ‘टीआरपी किंग’ का खिताब, 20 साल की कामयाबी का शानदार सफर
- Naveen Badhani
- March 6, 2026
मुंबई : ज़ी कुटुंब नॉमिनेशन पार्टी इस रविवार 8 मार्च को टेलीकास्ट होने जा रही […]
फिज़िक्सवाला ने पूरे भारत में कक्षा 10 के सीबीएसई छात्रों के लिए मुफ्त डाउट हल करने में मदद और मॉक प्रीबोर्ड्स की घोषणा की
- Naveen Badhani
- January 31, 2026
नई दिल्ली । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला(पीडब्ल्यू) ने कक्षा 10 के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में […]
