रांची। झारखंड में गिरिडीह जिले बिरनी थाना क्षेत्र के बाघमारा लुकैया गांव में शनिवार सुबह 3 बजे एक बाराती वाहन के पेड़ से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्कॉर्पियो से सभी लोग बारात से वापस घर लौट रहे थे तभी भरकट्टा ओपी के लुकैया गांव में स्कॉर्पियो ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।
Related Posts
लावा ने पूरे किए 17 वर्ष, भारत के मोबाइल उद्योग में #ProudlyIndian अग्रणी के रूप में दर्ज की मजबूत पहचान
- Naveen Badhani
- March 27, 2026
इन-हाउस लैब्स और एडवांस टेस्टिंग के साथ R&D क्षमताओं का विस्तार समान वेतन, स्किलिंग प्रोग्राम […]
फोनपे ने लॉन्च किया डिजिटल-फर्स्ट उद्यम असिस्ट रजिस्ट्रेशन
- Naveen Badhani
- September 10, 2025
फोनपे ने माइक्रो एंटरप्राइजेज के सशक्तिकरण के लिए SIDBI से हाथ मिलाया नई दिल्ली। फोनपे […]
मुख्यमंत्री ने आंध्र प्रदेश के मदनपल्ली में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
- Naveen Badhani
- December 14, 2025
आंध्र प्रदेश / देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले […]
