गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर जगदीशपुर के पास एक बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी डीएम, एसपी, एसपी सिटी घायलों के अस्पताल पहुंचने पर इलाज की व्यवस्था बनाने में जुटे रहे, तो सीएमओ खुद जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार में जुट गए। हालात यह थी कि एक एंबुलेंस मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचती तो दूसरी में मरीज को रैफर करके मेडिकल कालेज भेजा जा रहा था। घायलों में कसया के मुबारक अंसारी, सामना चौधरी, कुबेरस्थान के रामबिलास जायसवाल, रविंद्रर सिंह, पडऱौना के हर्ष तिवारी, अभिषेक तिवारी, हनुमानगंज के सोनू गौड़ व रामदेव है। मामूली रूप से घायल हुए 20 यात्री अपने परिजनों के साथ घर रवाना हो गए। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मरे व घायल हुए यात्रियों का नाम, पता तस्दीक किया जा रहा है, जिनके बारे में जानकारी मिली है उनके घर वालों को बुलाया गया है। एम्स थाना पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश चल रही है।
Related Posts
गर्भनाल को क्लैंप करने में विलंब करके समयपूर्व जन्मे शिशुओं की मृत्यु के जोखिम को आधे से ज्यादा किया जा सकता है कम
- Naveen Badhani
- November 25, 2023
नई दिल्ली। सिडनी यूनीवर्सिटी के नेतृत्व वाले दो अध्ययनों ने देरी से यानी थोड़ा रुक […]
खास पहचान के लिए डिज़ाइन किया गया: POVA 8 की बिक्री पूरे भारत में 18 जून से शुरू होगी
- Naveen Badhani
- June 17, 2026
जो लोग भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं, उनके लिए डिज़ाइन किया गया POVA 8 […]
महर्षि दयानंद सरस्वती की दूरदर्शी विरासत के 200 वर्ष पूरे होने पर टंकारा में 3 दिवसीय भव्य जन्मोत्सव-स्मरणोत्सव
- Naveen Badhani
- February 5, 2024
• टंकारा, गुजरात में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती का भव्य समारोह • […]



