देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके कैम्प कार्यालय में महाराष्ट्र से आये हुए तीरंदाजी खिलाड़ियों ने शिष्टाचार भेंट की। भेंटवार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री ने सभी खिलाड़ियों को अपनी ओर से शुभकामनाऐं प्रेषित की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ भेंट किये और मिष्ठान खिलाया। प्रतिनिधिमण्डल के नेतृत्व कर रहे हरीश चन्द्र घोड़के ने बताया कि साउथ जोन से नेशनल सीबीएसई तीरंदाजी खेल का आयोजन इस वर्श देहरादून के सोशल बलूनी स्कूल में 05 से 10 नवम्बर तक किया जा रहा है। जिसमें अंडर 17 और अंडर 14 की टीमों ने हिस्सा लिया। घोड़के ने बताया कि अंडर 17 में वीरेन्द्र घोड़के ने सिल्वर मेडल, अंडर 14 में राजनंदनी मोरे ने सिल्वर मेडल तथा मिक्स टीम में वीरेन्द्र घोड़के और राजनन्दनी बोड़के ने सिल्वर मेडल सहित विद्या प्रतिष्ठान इंग्लिश मीडियम स्कूल इंद्रपुर के वीरेन्द्र गोड़से, नैतिक, विश्वजीत और प्रणय ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर हरीश चंद्र घोड़के, भगवान कोडेकर, हनुमंत बोड़के, नानासाहिब मोरे, सतीश जवादे, अम्बदत बड़गर, पूनम जावड़े, गणेश मैससे, निलेश, स्वेता कदम सहित महाराष्ट्र के कई विद्यालयो के बच्चे उपस्थित रहे।
Related Posts
बद्री-केदार दर्शन को पहुंचा मुख्यमंत्री का परिवार
- Naveen Badhani
- November 6, 2023
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की माता के साथ ही धर्मपत्नी गीता धामी, पुत्र दिवाकर […]
वीसी के जरिये सीएम ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लाभार्थियों से संवाद
- Naveen Badhani
- January 3, 2024
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से विकसित भारत […]
ट्रूकॉलर ने पूरे परिवार को फ़ोन पर होने वाले स्कैम से बचाने के लिए लॉन्च किया फैमिली प्रोटेक्शन
- Naveen Badhani
- December 10, 2025
देहरादून। ट्रूकॉलर ने आज एक नए और बेहद महत्वपूर्ण फीचर, यानी फैमिली प्रोटेक्शन के लॉन्च […]
