देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने उत्तराखंडवासियों को सनातन धर्म का झंडा बुलंद करने का संदेश दिया. धीरेंद्र शास्त्री रात करीब 8:30 बजे कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड पहुंचे. इसके बाद सीएम धामी, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि और स्वामी दर्शन भारती का भाषण हुआ. रात करीब 9:30 बजे दिव्य दरबार की शुरुआत हुई. दिव्य दरबार के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों का उत्साह देखकर देहरादून में पांच दिनों तक कथा करने का ऐलान किया. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि देहरादून में पांच दिनों तक कथा करने का मुख्य उद्देश्य होगा कि उत्तराखंड के हर घर से एक एक बच्चा अपने सिर पर कफन बांधकर सनातन के लिए निकलेगा. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भारत का मुकुट है. ऐसे में सिर सनातन से ऊपर होगा, तभी भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा. उत्तराखंड में जब सिर्फ सनातन-सनातन दिखेगा, तभी हिंदू राष्ट्र बनेगा. धीरेंद्र शास्त्री ने मुख्यमंत्री धामी की तारीफ करते हुआ कहा कि बाबर का देश कहने वाले लोगों को बेघर कर दे, ऐसा मुख्यमंत्री होना चाहिए. धीरेंद्र शास्त्री ने सीएम धामी से कहा कि राजनीतिक सपोर्ट तो नहीं कर पाएंगे. लेकिन धर्मनगरी में मदिरा बंद करके सनातन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. आशीर्वादधीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि पर्चा तो बहाना है, तुम सबको श्री राम का बनाना है. लव जिहाद के चक्कर ने बेटियां खराब ना हो जाए. पहाड़ में मस्जिदें ना बनाई जाए. इसके लिए सनातन का झंडा बुलंद किया जाए. शास्त्री ने दिव्य दरबार में कहा कि जब हमारा शरीर दूसरे ग्रुप के खून को झेल नहीं सकता तो हम दूसरे मजहब को कैसे स्वीकार कर सकते है? ये देश बाबर का नहीं, बल्कि रघुवर का है.
Related Posts
गढ़वाल विवि के कुलपति ने कि सीएम धामी से शिष्टाचार भेंट
- Naveen Badhani
- August 2, 2025
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने देहरादून में सूबे […]
मुख्यमंत्री ने शहीद दिवस के अवसर पर अमर शहीद राजगुरु, सुखदेव एवं भगत सिंह को नमन कर अर्पित की श्रद्धांजलि
- India Today Team
- March 23, 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर बलिदानी राजगुरु, सुखदेव एवं भगत सिंह के बलिदान दिवस […]
नीट (यूजी)-2026 अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा, सरकार ने जारी किए आदेश
- Naveen Badhani
- June 10, 2026
देहरादून। प्रदेश सरकार ने नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के […]
