नई दिल्ली । मोदी सरकार ने दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 46 फीसदी हो गया है। पहले ये 42 फीसदी था। केंद्र की मोदी सरकार के इस फैसले के बाद से करीब 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को सौगात मिली है।केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक की, जिसमें 4 फीसदी महंगाई भत्ते के बढ़ाने पर मुहर लगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस महीने की सैलरी में महंगाई भत्ते को जोड़ा जाएगा। वहीं, पेंशनभोगियों को भी इसी महीने बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी। वहीं, यह भी पता चला है कि जुलाई से सितंबर तक का एरियर भी दिया जा सकता है।
Related Posts
दुबई चैंबर्स ने एजेंटीक एआई सहयोग को बढ़ावा देने और भारत के साथ व्यापार तथा निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए बेंगलुरु में दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए
- Naveen Badhani
- September 2, 2026
2026 की पहली छमाही के दौरान 7,579 नई भारतीय कंपनियां दुबई चैंबर ऑफ कॉमर्स में […]
राजस्थान कक्षा 12 परिणाम 2026: कपिल शर्मा ने साइंस में 98.6% अंक हासिल किए
- Naveen Badhani
- April 2, 2026
पीडब्ल्यू के RBSE Wallah से जुड़े कपिल राज्य के टॉप स्कोरर्स में शामिल सीकर, राजस्थान: […]
हिंदी दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: अब AI और सरकारी ऐप्स में हिंदी को मिलेगी प्राथमिकता
- Naveen Badhani
- September 14, 2026
नई दिल्ली। हिंदी दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं […]
