तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने शनिवार को इजरायल से गाजा पर अपने हमले रोकने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने कड़ी चेतावनी देते कहा कि अगर हिजबुल्लाह लड़ाई में शामिल हुआ, तो युद्ध मध्य पूर्व के अन्य हिस्सों में फैल सकता है। साथ ही इससे इजरायल को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। इससे पहले हिजबुल्लाह संगठन भी इजरायल के खिलाफ युद्ध में हमास का साथ देने का ऐलान कर चुका है। हिजबुल्ला लेबनान क्षेत्र में इजरायली पोस्ट पर हमला भी कर चुका है। हालांकि इजरायल के जवाबी हमले में उसके तीन लड़ाके मारे गए थे। ईरान के विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियन ने बेरूत में संवाददाताओं से कहा कि लेबनान का हिजबुल्लाह समूह युद्ध पर नजर बनाए हुए है और इजरायल को जल्द से जल्द गाजा पर अपने हमले बंद करने चाहिए।
Related Posts
अयोध्या में राष्ट्र कथा के सात दिनों में उमड़ा जनसैलाब, बृज भूषण शरण सिंह के प्रयासों से हुआ आयोजन संपन्न
- Naveen Badhani
- January 11, 2026
अयोध्या। अयोध्या के प्रक्षेत्र नंदिनी निकेतन में 1 जनवरी से 8 जनवरी तक आयोजित राष्ट्र […]
जल संसाधन विकास की योजनाओं की प्रगति से जल शक्ति मंत्रालय को अवगत कराया: सतपाल महाराज
- Naveen Badhani
- September 1, 2026
नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय के विभागीय शिखर सम्मेलन में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री, […]
सोनाक्षी सिन्हा ने अलीगढ़ में किया कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम का उद्घाटन
- Naveen Badhani
- October 19, 2023
उत्तर प्रदेश में कंपनी के कुल शोरूम की संख्या बढ़कर 17 हो गई शोरूम में […]
