चारधाम दर्शनार्थियों का आंकड़ा 47 लाख के पारः महाराज

  • कपाट खुलने से लेकर अब तक कुल 6977863 यात्रियों का हो चुका है पंजीकरण
  • चारधाम यात्रा रूट पर जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग पहुंची 26.68 करोड़

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि मानसून समाप्त होने के पश्चात एक बार फिर से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त करते हुए अभी तक हेमकुंड सहित चारधाम आने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 47 लाख से ऊपर पहुंच गया है।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम यात्रा निर्बाध गति से चल रही है, बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थ स्थलों के दर्शनों को उत्तराखंड आ रहे हैं। पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त करते हुए अभी तक चारधाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड आने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 47 लाख से ऊपर पहुंच गया है। इतना ही नहीं 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग का आंकड़ा अब 26 करोड़ 68 लाख 36 हजार 943 रुपये तक पहुंच गया है।

श्री महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्पष्ट है कि चारधामयात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इस बार 60 लाख को पार कर सकती है। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी 2023 से प्रारम्भ हुये चारधाम एवं हेमकुण्ड यात्रियों के पंजीकरण के तहत अभी तक 6977863 (उनहत्तर लाख सतहत्तर हजार आठ सौ तिरेसठ) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। विभिन्न धामों में यात्रियों के पंजीकरण की यदि हम बात करें तो अभी तक केदारनाथ हेतु 23 लाख 92 हजार 541, बद्रीनाथ हेतु 20 लाख 88 हजार 512, गंगोत्री हेतु 11 लाख 63 तिरेसठ हजार 246, यमुनोत्री हेतु 10 लाख 73 हजार 94 एवं हेमकुण्ड हेतु 2 लाख 60 हजार 470 यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

One thought on “चारधाम दर्शनार्थियों का आंकड़ा 47 लाख के पारः महाराज”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *