चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
नई शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगांठ पर केन्द्रीय विद्यालय भारत तिब्बत सीमा पुलिस गौचर में प्रधानाचार्य अंकुश डंडरियाल सहित सभी शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने इस उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का संजीव प्रसारण देखा। जिसको केन्द्रीय शिक्षा मंत्री व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधित किया। और कहा कि शिक्षा में देश को सफल बनाने व भाग्य बदलने की सबसे अधिक ताकत होती है।
21 वीं सदी का भारत जिन लक्ष्यों को लेकर आगे बढ़ रहा है उसमें हमारी शिक्षा व्यवस्था का बहुत बड़ा महत्व है। शिक्षा के लिऐ संवाद होना जरूरी है। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अंकुश डंडरियाल, अध्यापक दीपक सिंह, राजकिशोर गुप्ता, कुलदीप ढौंडियाल, विपिन घिल्डियाल, यतेन्द्र सिंह, अजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, विवेक नैथानी आदि मौजूद थे।
