देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा, सलाहकार अमित खरे, उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने मुख्यमंत्री धामी से प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें उपहार स्वरूप स्थानीय उत्पाद भेंट किए। उल्लेखनीय है कि प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा, सलाहकार अमित खरे, उप सचिव मंगेश घिल्डियाल द्वारा चमोली पहुंच बद्रीनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया था। इस दौरान अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष कार्याधिकारी श्री केदारनाथ बद्रीनाथ रिडेवलपमेंट वर्क्स भाष्कर खुल्बे भी उपस्थित रहे।
Related Posts
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह “अमर उजाला संवाद” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
- Naveen Badhani
- June 10, 2025
देहरादून : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने […]
आईटीसी सैवलॉन ने लॉन्च किया अपने पोर्टफोलियो के साथ हैंडवाश का नेक्स्ट जनरेशन
- Naveen Badhani
- September 4, 2023
नई दिल्ली :जीवाणुओं से रक्षा के लिए अपनी प्रभावकारिता के लिए मशहूर आईटीसी सैवलॉन ने […]
