खाई में गिरी कार, सात लोग गंभीर रूप से घायल

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार खाई में गिर गई। हादसे के समय कार में 7 लोग सवार थे। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सभी को खाई से बाहर निकाला, जिनके बाद सभी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सभी को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया, जिसमें से दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे का शिकार हुए सभी सातों लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे है, जो यूपी के गाजियाबाद जिले के रहने वाले हैं। सभी गाजियाबाद से नैनीताल घूमने आए थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी कार ज्योलीकोट आमपड़ाव के पास पहुंची तभी ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण खो गया और कार करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने बताया कि राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना उन्हें दी। ज्योलिकोट पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी का रेस्क्यू किया और 108 के जरिए पास के प्राथमिक समुदायिक केंद्र भेजा, जहां से डॉक्टरों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *