देहरादून। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने अपने इंदौर प्रवास के दौरान राष्ट्रीय महासचिव भारतीय जनता पार्टी कैलाश विजयवर्गीय से शिष्टाचार भेंट की। महानगर अध्यक्ष ने विजयवर्गीय को देहरादून आने के लिए आमंत्रित किया एवं राजनीतिक विषयों पर मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।
