देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण कार्यालय में शनिवार को सेक्टर 3 व सेक्टर 4 से संबंधित शमन कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में 10 पत्रावलियों में शमन शुल्क स्वीकृत करते हुए एक करोड़ इक्कतीस लाख रूपये की धनराशि आरोपित की गई। मानचित्र शमन कैंप में एमडीडीए उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व अवर अभियंता और वाद लिपिक उपस्थित रहे। शमन कैंप में 20 से 30 आवेदकों ने प्रतिभाग किया। सुनवाई के उपरांत उनसे संबंधित वादों का निस्तारण करते हुए 6 अवासीय एवं 4 गैर आवासीय पत्रावलियों में शमन शुल्क स्वीकृत करते हुए एक करोड़ इक्कतीस लाख रूपये की धनराशि आरोपित की गई।
Related Posts
चमोली घटना के मृतक आश्रितों को 5-5 लाख रु और घायलों को 1-1 लाख रु की राहत राशि देने के सीएम ने दिए निर्देश
- Naveen Badhani
- July 19, 2023
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद में हुई दुखद घटना पर गहरा दुःख […]
उत्तराखंड में गैस और ईंधन आपूर्ति सामान्य, चारधाम यात्रा को लेकर विशेष तैयारी के निर्देश
- Naveen Badhani
- March 28, 2026
देहरादून। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए उत्तराखंड में गैस एवं ईंधन की आपूर्ति की […]
युवा संकल्प दिवस पर सीएम धामी का संदेश, युवाओं से मांगे तीन संकल्प
- Naveen Badhani
- September 16, 2026
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित “युवा […]
