देहरादून। सूडान में उत्पन्न संकट एवं परिस्थितियों के क्रम में सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को आपरेशन कावेरी के तहत भारत लाया जा रहा है। बुधवार रात भारत आई फ्लाइट में उत्तराखंड के 10 लोग भी वापस लाए गए। नई दिल्ली पहुंचने पर इन 10 लोगों का उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा और सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी अमर बिष्ट ने स्वागत किया। इसमें सुनील सिंह, विनोद नेगी, प्रवीन नेगी, अनिल कुमार, शीशपाल सिंह,अंकित बिष्ट, जुनेद त्यागी, जुनेद अली, इनायत त्यागी और सलमा त्यागी शमिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार, निरंतर केंद्र सरकार के संपर्क में हैं।
Related Posts
डीएम सख्तः निर्माण शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमें…
- India Today Team
- January 10, 2025
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने अनुमति के विपरित निर्माण कार्यों की शिकायत पर कड़ा एक्शन […]
खेत बचाओ अभियान’ का आगाज़, रुद्रपुर से किसानों को मिली करोड़ों की सौगात
- India Today Headlines team
- June 26, 2026
उत्तराखंड। रुद्रपुर के गांधी मैदान में आयोजित कृषि विभाग के ‘खेत बचाओ अभियान’ का […]
नीट 2026 में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) उत्तराखंड का दबदबा: देहरादून की दिव्यांशी चौधरी ने हासिल की (AIR) 605
- India Today Headlines team
- July 17, 2026
नीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) […]
