देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को 141 लोग संक्रमित पाए गए। सैंपल जांच के आधार पर प्रदेश की संक्रमण दर 15 प्रतिशत से अधिक है। अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 348 हो गई है।स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे के भीतर कुल 939 सैंपलों की जांच की गई। जबकि 141 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें देहरादून जिले में 64, नैनीताल में 21, पौड़ी में 10, ऊधमसिंह नगर में 12, हरिद्वार में 9, चंपावत व अल्मोड़ा में 7-7, बागेश्वर में 6, चमोली व पिथौरागढ़ में 2-2, टिहरी जिले में 1 संक्रमित मिला है। 158 संक्रमित ठीक हुए हैं। वर्तमान में 348 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं।
Related Posts
साधूराम इण्टर कालेज, इन्टेंसिव केयर शैल्टर का कार्य हुआ शुरू, भिक्षावृत्ति पर लगेगी रोक…
- India Today Team
- November 17, 2024
देहरादून: शहर को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने की कवायद परवान चढते दिख रही है, […]
दो कारों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, 11 लोग घायल
- India Today Headlines team
- April 2, 2023
खटीमा। सितारगंज रोड पर पहेनिया टोल प्लाजा के पास दो कारों की आमने-सामने से जबरदस्त […]
माॅक अभ्यास के माध्यम से प्रशासन ने परखी अपनी आपदा प्रबन्धन तैयारियां
- India Today Headlines team
- April 21, 2023
देहरादून। चारधाम यात्रा एवं मानसून सीजन में आपदा प्रबन्धन की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद में […]
