देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को 141 लोग संक्रमित पाए गए। सैंपल जांच के आधार पर प्रदेश की संक्रमण दर 15 प्रतिशत से अधिक है। अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 348 हो गई है।स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे के भीतर कुल 939 सैंपलों की जांच की गई। जबकि 141 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें देहरादून जिले में 64, नैनीताल में 21, पौड़ी में 10, ऊधमसिंह नगर में 12, हरिद्वार में 9, चंपावत व अल्मोड़ा में 7-7, बागेश्वर में 6, चमोली व पिथौरागढ़ में 2-2, टिहरी जिले में 1 संक्रमित मिला है। 158 संक्रमित ठीक हुए हैं। वर्तमान में 348 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं।
Related Posts
ट्रैकिंग ट्रैक्शन सेंटर होम स्टे अनुदान योजना से मिल रहा युवाओं को लाभ…
- India Today Team
- September 9, 2024
देहरादून। अपने लुभावने परिदृश्यों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड भारत में पर्यटन […]
चारधाम यात्रा 2023: 22 अप्रैल को खुलेंगे श्री गंगोत्री धाम के कपाट, श्री 108 गंगोत्री मंदिर समिति ने पंचाग गणना के बाद की विधिवत घोषणा, जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा की तैयारियां पूरा करने की ताकीद
- India Today Headlines team
- March 22, 2023
मुखीमठ( उत्तरकाशी): श्री गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया शनिवार 22 अप्रैल को दिन में […]
1971 भारत- पाकिस्तान युद्ध, विजय दिवस समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
- India Today Team
- December 16, 2024
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक […]
