गौचर/चमोली। वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों से नाराज़ पूर्व सैनिकों ने मुख्य बाजार में जलूस प्रदर्शन के साथ केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त की।
इस जुलूस प्रदर्शन में भारी संख्या में पूर्व सैनिकों व सैनिक विधवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और कहा कि जब तक वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों को दूर नहीं किया जाता तब तक उनका आन्दोलन जारी रहेगा। पूर्व सैनिकों ने इस मौके पर हुई बैठक में कहा कि सुबेदार रैंक से नीचे के पूर्व सैनिकों व सैनिक विधवाओं को वन रैंक वन पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। इस मौके पर सैनिक संगठन के अध्यक्ष बीयस नेगी, रमेश चौधरी, रणबीर सिंह, कुशाल सिंह, बचन सिंह, नरेन्द्र सिंह, भरत सिंह, कल्याण सिंह, हरेंद्र कनवासी, सुरेन्द्र सिंह, प्रेम पाल, गणेश कुमार, जीत सिंह, तेजवीर सिंह, मथुरा देवी, शिव्वी देवी आदि पूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवाऐं मौजूद रहे।
