गौचर/चमोली। कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक – एक कार्यकर्ता राहुल गांधी जी के साथ है। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें केवल व केवल कांग्रेस के खिलाफ सडयंत्र रचनें में लगी है। सरकार अडानी मुद्दे पर चर्चा ही नही चाहती और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एव वायनाड से सांसद राहुल गांधी जी ने अडानी मुद्दे को संसद में उठाया तो राहुल गांधी के खिलाफ सडयंत्र रचकर उनकी सदस्यता खत्म कर दी। और जनता को भ्रमित करने का काम रही है जो देश को लूट रहे है सरकार उनके बारे में चर्चा ही नही करना चाहती है। दूसरी ओर प्रदेश की भाजपा सरकार भर्ती घोटाले, अंकिता हत्याकांड पर सीबीआई जांच नही कराना चाहती। प्रदेश व देश में महंगाई चरम सीमा पर है, बिजली, पानी, काफी – किताब, पेंसिल आदि मूलभूत चीजों के दाम महंगे कर दिये हैं। और जनहित के विपरीत प्रदेश में शराब के दाम सस्ते कर दिये हैं। भाजपा सरकारों के जनबिरोधी नीतियों व तानाशाही के लिए देश व प्रदेश भर में जय भारत सत्याग्रह किया जा रहा है।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस के पूर्व सभासद ताजबर कनवासी के अलावा कैलाश रावत, जय नेगी, नगर महामंत्री मनोज नेगी, नगर महामंत्री महाबीर नेगी, बिनोद कुमार, हरीश नयाल आदि मौजूद रहे।
