यूजेवीएन की जल विद्युत परियोजनाओं ने वार्षिक उत्पादन का लक्ष्य समय से पहले किया प्राप्त।

 

देहरादून।  यूजेवीएन लिमिटेड की जल विद्युत परियोजनाओं द्वारा अपने वित्तीय वर्ष 2022-23 का वार्षिक उत्पादन लक्ष्य 25 मार्च को ही प्राप्त कर लिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में कम वर्षा आदि के कारण नदियों के जलस्तर में कमी जैसी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी निगम द्वारा बेहतरीन कार्य करते हुए ऊर्जा उत्पादन का अपना वार्षिक लक्ष्य समय से पूर्व प्राप्त कर लेना निश्चित ही उल्लेखनीय उपलब्धि है।  सिंघल ने बताया कि निगम की परियोजनाओं द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के 5389.68 मिलियन यूनिट वार्षिक उत्पादन लक्ष्य के सापेक्ष 25 मार्च को ही 5390.020 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर अपना वार्षिक लक्ष्य समय से पूर्व ही प्राप्त कर लिया गया है। इससे विद्युत हेतु राज्य की अन्य प्रदेशों और निजी कंपनियों पर निर्भरता कम होने के साथ ही राज्य के वित्तीय संसाधनों पर विद्युत क्रय का बोझ कम करने में भी मदद मिली है। निगम की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए  सिंघल ने इसका श्रेय सचिव ऊर्जा डाॅ० आर० मिनाक्षीसुंदरम तथा अध्यक्ष यूजेवीएन लिमिटेड राधा रतूड़ी के कुशल नेतृत्व तथा निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत, लगन और उच्च कार्यसंस्कृति को देते हुए आशा प्रकट की कि भविष्य में भी कार्मिक अपनी बेहतरीन कार्यक्षमता के बल पर ऊर्जा उत्पादन के नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे।

निगम की विभिन्न परियोजनाओं द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में किया गया उत्पादन

छिबरो – 829.618,खोदरी- 399.085,व्यासी- 348.237,ढकरानी – 134.079,ढालीपुर – 199.758,कुल्हाल – 150.145,तिलोथ – 400.805,मनेरी भाली द्वितीय (धरासू) – 1281.893,चीला – 799.294,रामगंगा – 388.128,खटीमा – 224.735,पथरी – 117.282,मोहम्मदपुर – 51.344,गलोगी – 7.840,दुनाव- 3.237,पिलंगाड – 8.710,उर्गम- 11.968,काली गंगा प्रथम- 15.399,काली गंगा द्वितीय- 18.463

कुल – 5390.020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *