मुंबई । विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में कमी आने से 24 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 32.5 करोड़ डॉलर घटकर 560.9 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 8.32 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 566.9 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 24 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 16.6 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 495.91 अरब डॉलर रह गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 6.6 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह कम होकर 41.8 अरब डॉलर पर आ गया।
विदेशी मुद्रा भंडार 32.5 अरब डॉलर घटकर 560.9 अरब डॉलर पहुंचा
