सरस्वती शिशु मंदिर गौचर का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम के साथ संपन्न हुआ

 

गौचर/चमोली।    रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सरस्वती शिशु मंदिर गौचर का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, विद्या भारती के संभाग निरीक्षक चमोली मुरलीधर चंदोला, प्रोजेक्ट मैनेजर आरसी सिमला, विद्यालय के व्यवस्थापक प्रकाश शैली ने किया।

विद्यालय के व्यवस्थापक प्रकाश शैली व प्रधानाचार्य नवीन रावत ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट रखते हुए अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। बतौर मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट ने विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित शिशु मंदिरों की संस्कारित शिक्षा की सराहना की गई तथा विद्यालय को नगर पालिका की ओर से सहयोग देने का आश्वासन भी दिया गया। इस मौके पर शिशु मंदिर जनपद चमोली के संभाग निरीक्षक मुरलीधर चंदोला ने ने कहा कि विधा भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान अपने शिशु मंदिर विद्यालय के माध्यम से संस्कारित शिक्षा के साथ ही बच्चों में राष्ट निर्माण का भाव जगाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में मातृशक्ति का विशेष सहयोग शिशु मंदिर विधालय को मिलता आ रहा है।

कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने भय्या बहिनों ने गढ़वाली, कुमाऊनी आदि भाषाओं में लोक गीत व लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। अभिभावकों ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर ताली बजाकर उनकी खूब हौसला-अफजाई भी की। कार्यक्रम में विद्यालय के व्यवस्थापक प्रकाश शैली, अध्यक्ष राजेंद्र लाल, सभासद नगरपालिका गौचर सुरेन्द्र लाल, कमलकांत कांडपाल, यस इंस्टीट्यूट के निदेशक महावीर नेगी, वरिष्ठ भाजपा नेता धन सिंह पुंडीर, दलवीर कनवासी, पूर्व सभासद सुरेशी देवी, विद्यालय स्टाफ भारी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *