केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए समग्र शिक्षा के तहत 1123 करोड की धनराशि की मंजूर, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जताया प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान का आभार

 

देहरादून।  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिये समग्र शिक्षा के अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष  के लिए  रू. 1123.92 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है जो कि विगत वर्ष के मुकाबले कहीं अधिक है। इसके अलावा भारत सरकार ने टनकपुर (चंपावत) एवं  श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) के लिए अलग से दो नेता जी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास की स्वीकृति प्रदान की है ,जबकि पूर्व में राज्य को 13 छात्रावास स्वीकृत किये जा चुके हैं। इसके लिये प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान का आभार व्यक्त करता हूँ- ।डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *