न्यू स्टार क्रिकेट अकैडमी गौचर व गोपेश्वर के मध्य हुये जिला क्रिकेट लीग मैच में गोपेश्वर 1 विकेट से जीता

 

गौचर/चमोली।

जिला क्रिकेट संघ चमोली द्वारा आयोजित 21th जिला क्रिकेट लीग में आज न्यू स्टार क्रिकेट अकेडमी गौचर vs गोपेश्वर के बीच मुकाबला खेला गया ।

न्यू स्टार क्रिकेट अकेडमी गौचर –  चमोली ज़िला लीग के पांचवे दिन का मैच न्यू स्टार क्रिकेट अकेडमी गौचर और गोपेश्वर के बीच मुकाबला खेला गया। न्यू स्टार क्रिकेट अकेडमी गौचर ने टॉस जीता तथा पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यू स्टार क्रिकेट अकेडमी गौचर की टीम ने 30 ओवरों की समाप्ति पर 180 रन बनाये। जिसमें पवन चौकियाल ने 50 रन , जय प्रकाश ने 46 रनों का योगदान दिया ,   गोपेश्वर की और से गेंदबाजी मैं मयंक चंद्र , अजय ने 3 – 3 सफलताएं , प्रमोद , अंकित ने 1 – 1 सफलता अर्जित की ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोपेश्वर की टीम ने 29वे ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर दिया , गोपेश्वर की तरफ से अंतिम बल्लेबाज़ों अजय , राहुल के द्वारा शानदार बल्लेबाजी देखने के लिए मिली ।   न्यू स्टार क्रिकेट अकेडमी गौचर की ओर से गेंदबाजी में जय प्रकाश ने सबसे ज्यादा 5 सफलताएं , सगुन ने 2 सफलता , नितेश और हिमांशु ने 1- 1 सफलता अर्जित की ।

गोपेश्वर ने ये मुकाबला 1 विकेट से जीत लिया ।

इस मौके पर आज पर्वतीय क्रिकेट एसोसिएशन चमोली जिला के सचिव नरेन्द्र शाह , ज़िला अध्यक्ष पवन सिंह भंडारी , कर्णप्रयाग ब्लॉल प्रभारी प्रदीप भंडारी , लीग प्रभारी सूरज रावत , समाजसेवी श्री संतोष कोहली जी , नंदासेन अकेडमी के विकेटकीपर कुँवर सिंह नेगी , गौचर से रोशन कोरंगा , थराली से ब्लॉक प्रभारी राजेन्द्र सिंह रावत , करणशीला कर्णप्रयाग से अभिषेक नेगी , और साथ में आज के मैच के निर्णायक नवीन खंडूरी और नितेश बिष्ट साथ मैं आज के मैच के स्कोरर रविन्द्र आर्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *