जोशीमठ के सिंहधार में नयी दरारें लोगों को डरा रही है

 

गौचर/चमोली।  जोशीमठ के सिंहधार वार्ड में भू-धंसाव के कारण मकान टूटने लगे हैं। घरों में दरारों और भू-धंसाव का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। सिंहधार वार्ड में मंदिर टूटने के साथ ही मकानों की स्थिति हर दिन खराब होती जा रही है।

एक घर का आंगन 2 से 3 फीट नीचे धंस चुका है। वहीं मकान की छत टूट रही है। इतना ही नहीं कई मकानों के अंदर मलबा इकट्ठा हो गया है।

सिंहधार वार्ड में 1 महीने पहले तस्वीर कुछ और थी। लेकिन अब यहां दरारों और भू-धंसाव के नए मामले तेजी से बढ़ते देखे जा रहे हैं। मकानों की स्थिति खराब होती जा रही है। कई मकान पूरी तरह से तिरछे हो चुके हैं। जो कि कभी भी गिर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *