काशीपुर। अवैध संबंधों के शक में एक सैन्य कर्मी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता के प्राइवेट पार्ट और तीन अंगुलियों को काट दिया। कई दिन तक बेहोश रहने के बाद होश में आए पिता ने बेटे सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। एक कॉलोनी के व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर इस मामले की शिकायत की। उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर 2022 को उनके बेटे और उसके तीन साथियों ने उन्हें पकड़ कर प्राइवेट पार्ट और तीन उंगलियां पाटल से काट दीं। बेहोश होने पर उनके भाई ने उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान भाई और भतीजे को फोन पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस की तहरीर के आधार पर तीन नामजद और एक अन्य के खिलाफ धारा 325 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कोतवाली मनोज रतूड़ी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
मुख्यमंत्री जेल विकास बोर्ड बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश
- Naveen Badhani
- December 11, 2025
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में जेल विकास बोर्ड बैठक के […]
अपडेट: देहरादून ISBT मे हुआ था सामूहिक बलात्कार, आया अपडेट…
- India Today Team
- August 23, 2024
देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जिले में रोडवेज बस के अंदर आईएसबीटी में 16 साल […]
विश्व प्लम्बर दिवस पर देहरादून में 33 प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटर और फीटर्स सम्मानित
- Naveen Badhani
- March 11, 2026
देहरादून। जल महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर भवन सभागार, सर्वे […]
