देहरादून। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, देहरादून में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय केफाउंडर डायरेक्टर कुलानन्द नौटियाल , चेयरमैन राकेश नौटियाल , बोर्ड के सम्मानित सदस्यों आर.एस नेगी एवं प्रधानाचार्य अनन्त वी.डी. थपलियाल की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण से हुआ।
जिसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। इससे वातावरण देशभक्तिऔर एकता की भावना से ओत-प्रोत हो गया।कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य थपलियाल द्वारा प्रेरणादायी संबोधन दिए गए, जिनमेंसंविधान के महत्व तथा जिम्मेदार नागरिक होने के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला गया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र इद्यायन उनियाल एवं अनन्या द्वारा एकल गायन प्रस्तुति, अग्रिमापोखरियाल का हिंदी भाषण, भाव्या कुटौला का अंग्रेजी भाषण तथा विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक नृत्यप्रस्तुति शामिल रही, जिसने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया।
