ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माण में लगी कंपनियों के अधिकारियों से रानौ के ग्रामीणों ने के बीच वार्ता

चमोली / गौचर ( देवेंद्र  गुसाईं)।  रेल विकास निगम द्वारा ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माण में लगी कंपनियों और रानौ के ग्रामीणों के बीच वार्ता की गई जिसमें ग्रामीणों द्वारा अपना मांग पत्र सौंपा गया रेल लाईन निर्माण कार्य से प्रभावित ग्रामीणों ने निगम के अधीन कार्यरत कंपनियों के अधिकारियों से वार्ता कर अपना नौ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा कंपनी के अधिकारियों द्वारा शीघ्र ही बीस दिनों के अंदर समस्याओं के निराकरण की बात कही गई. ग्रामीणों का कहना है कि यदि बीस दिनो में उनकी मांगे पूरी नहीं हुई थी 21 वे दिन से आंदोलन प्रारंभ कर दिया जाएगा

ग्रामीणों की प्रमुख मांगे नदी तट पर शिवालय का निर्माण, नदी पर निर्माण अधीन सुरक्षा दीवार को रावल मंदिर तक बनाया जाए, विस्फोट से भी क्षति पूर्ति का शीघ्र का मुआवजा शीघ्र देना, खेल मैदान का विस्तारीकरण करवाना मैदान संपर्क मार्ग का शीघ्र निर्माण करना, पुल से गांव तक पद प्रकाश की व्यवस्था करना,पुल से गांव तक की सड़क पर प्रतिदिन जल छिड़काव करना, और निगम द्वारा अधिकृत अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा,और विस्फोट से भी क्षतिपूर्ति का बीस साल तक बीमा करवाना, विस्फोट से गांव के जल स्रोतों की क्षति से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से पेयजल की व्यवस्था करवाना आदि प्रमुख मांगे रखी गई है. इस अवसर पर बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला, ग्राम प्रधान कल्पेश्वरी भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशा भंडारी, राजेंद्र भंडारी वीरेंद्र भंडारी,गजेंद्र भंडारी, विनोद भंडारी,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *