बस में आग लगने से 25 लोगों की मौत

बुलढाणा। महाराष्ट्र के बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर 32 यात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने से अब तक 25 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। बस का ड्राइवर सुरक्षित है, उसने बताया कि टायर फटने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद बस में आग लग गई। ऐसे में बहुत सारे लोगों को आग लगने के बाद बस से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। दुर्घटनाग्रस्‍त बस विदर्भ ट्रेवल्स की थी। अनियंत्रित होने के बाद बस दरवाजे की तरफ ही पलटी, इसलिए किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। जो लोग बचे वो ड्राइवर की तरफ केबिन में थे, वे शीशा तोड़कर बाहर निकले। इनमें से से भी 4 लोग जख्मी हैं बताया जा रहा है कि बस नागपुर से पुणे की तरफ जा रही थी। इस दौरान बुलढाणा के सिंदखेड़राजा के पास बस में आग लगी। प्राथमिक जानकारी में यह सामने आया है कि बस में 33 लोग सवार थे। बस में जब आग लगी, तब यात्री सो रहे थे। जब तक यात्री खतरे को भांप पाते, तब तक आग बहुत बढ़ चुकी थी। इसी वजह से कई लोगों की मौत बस में हो हुई। बस में आग रात डेढ़ बजे के करीब लगी। बुलढाणा के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने बताया कि घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने बताया कि इस एक्‍सीडेंट को लेकर एक केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, हमारी प्राथमिकता अभी शवों की पहचान कर उन्‍हें परिवार के सदस्‍यों को सौंपना है।

सीएम शिंदे ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। समृद्धी महामार्ग पर हुए हादसे में जख्मी और मृत लोगों की जानकारी के लिये बुलढाना जिलाधिकारी कार्यालय ने हेल्पलाईन नंबर जारी किये हैं.

कांग्रेस ने बस हादसे पर जताया दुख

कांग्रेस ने बस हादसे पर दुख जताया है। पार्टी ने ट्वीट कर कहा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *