गौचर/चमोली। आईटीबीपी, 8 वीं वाहिनी गौचर के 25 जवानों ने वाहिनी के सेनानी हफीजुल्लाह सिद्दीकी के कुशल नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर रक्तदान देकर लोगों में रक्तदान करने की जागृत की है।
वाहिनी के सेनानी हफीजुल्लाह सिद्दीकी ने कहा कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल विषम परिस्थितियों में जहां देश की सीमाओं की मुस्तैदी के साथ रक्षा करती है वहीं सामाजिक कार्यों सहित आपदाओं में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती रही है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों में वाहिनी द्वारा शिविरों के माध्यम से मेडिकल कैम्प, स्कूलों में बच्चों को पठन पाठन तथा खेल सामग्रीयो का निःशुल्क वितरण भी किया जा रहा है।
सेनानी हफीजुल्लाह सिद्दीकी ने कहा कि वाहिनी के द्वारा सामूहिक रूप से रक्तदान करने का उद्देश्य लोगों में रक्तदान करने की भावना को जागृत करना है, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी की आपातकालीन स्थिति में जान बचाई जा सके। इस मौके पर वाहिनी के चिकित्सक डा गोविन्द, बीएस चिकित्साधिकारी आईटीबीपी की अध्यक्षता में गठित टीम में स . उ. नि . फार्मासिस्ट कौशल शर्मा, हैड कांस्टेबल मैडिक्स बी. रमेश आदि मौजूद रहे।
