बद्रीनाथ हाईवे पर गौचर कमेड़ा में 150 मी. हाईवे गिरा, सड़क खुलने में लगेगा समय

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा ) लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गौचर – रूद्रप्रयाग के बीच के कमेड़ा में भारी भूस्खलन होने से 150 मीटर के लगभग ढह गया है।

जिससे आवाजाही पूरी तरह अवरूद्ध हो गई है। रूद्रप्रयाग से आये सभी वाहन वापस लौट गये हैं। चमोली जिले के सीमा द्वार कमेड़ा के पास हुये भारी भूस्खलन से हुये हुये अवरूद्ध यातायात की समस्या को लेकर तहसीलदार कर्णप्रयाग सुरेन्द्र देव व स्थानीय पुलिस चौकी गौचर से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच कर व्यवस्था बनाने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि मौसम ने साथ दिया तो मार्ग खुलने में दो तीन दिन का समय लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *