गौचर:
पोखरी मे आयोजित होने वाले सात दिवसीय हिमवत कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग , पर्यटन शरदोत्सव की औपचारिक शुरुआत बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर की मूर्ति पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित की। मेले के पहले दिन बारिश के कारण उद्घाटन के लिये मुख्य अतिथि बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय भट्ट नहीं पहुंच पाये ,इस वजह से मेला अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने औपचारिक शुरुआत की। अग्रिम सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल गतिविधियां तथा अन्य खेल गतिविधियां ,भाषण, क्विज प्रतियोगिताये जारी रहेगी ।इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर रावत, गजपाल बर्त्वाल, वत्सला सती, राधारानी रावत, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रकाश सेमवाल, ब्लाक अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, जगदीश भट्ट, डा0 तारादत्त पुरोहित, कुंवर सिंह चौधरी, राजपाल चौधरी, व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष जगदीश भट्ट, खुशहाल चौधरी,मयंक पंत, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बीरेंन्द्रपाल भण्डारी, नगर अध्यक्ष जितेंद्र सती, ललित मिश्रा, द्वारिका प्रसाद थपलियाल, रमेश चौधरी, खुशहाल चौधरी, नरेन्द्र नेगी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत संजय रावत सहित तमाम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और व्यापारी मौजूद थे ।मंच संचालन ब्रह्मानन्द किमोठी। हर्षवर्धन थपलियाल और नरेंद्र नेगी ने संयुक्त रूप से किया ।
