देहरादून। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद आजकल बच्चों को वैसा फायदा नहीं मिल पा रहा है, जैसे दावे किए जाते हैं। ज्यादातर अभिभावकों के पास डिजिटल प्लेटफॉर्म की पूरी फीस अदा करने के बाद पछताने के सिवा कोई चारा नहीं होता। उनकी इसी परेशानी को दूर किया है एडटेक स्टार्टअप 88गुरू ने। इसमें सबसे बड़ी सुविधा यह है कि वार्षिक पैकेज की बजाय हर महीने की फीस अदा करने का विकल्प दिया गया है। 88गुरू के डायरेक्टर अनिल आहूजा कहते हैं कि हमारा मकसद वीडियो आधारित ऑनलाइन ट्यूशन को गुणवत्तापूर्ण बनाने के साथ-साथ किफायती बनाना है। इसी मकसद को ध्यान में रखकर 5वीं से 8वीं तक के छात्रों के लिए हर विषय की फीस महज 88 रुपये प्रति माह से शुरू की गई है। इसमें कोई अनिवार्य सालाना पैकेज नहीं है। ये तमाम विशेषताएं ही 88गुरू को दूसरे एडटेक स्टार्टअप की भीड़ से अलग और बेहतर विकल्प बनाती हैं। 88गुरू शिव नाडर, डीपीएस, जीडी गोयनका, एमिटी इंटरनेशनल जैसे प्रसिद्ध स्कूलों के शिक्षकों और 15 वर्षों के औसत टीचिंग अनुभव के साथ विश्व स्तरीय शिक्षा सुनिश्चित करता है। व्यक्तिगत प्रैक्टिस के लिए छात्रों को प्रैक्टिस पेपर और वर्कशीट भी दी जाती है। 88गुरू सिंगापुर टीचिंग प्रैक्टिस (एसटीपी) मॉडल पर आधारित लर्न-प्रैक्टिस-रिव्यू की वर्ल्ड क्लास लर्निंग पद्धति से चलता है।
Related Posts
उत्तराखंड लौटने के बाद पहली बार पर मीडिया से रूबरू हुए पूर्व राज्यपाल भगतदा, कहा – 2 महीने पहले ही सक्रिय राजनीति से हो चुका हूं दूर, अब पद की कोई लालसा नहीं,मुख्यमंत्री धामी के कामों की खुलकर की तारीफ पूर्व सीएम हरीश रावत के मौन व्रत पर ली चुटकी
- India Today Headlines team
- February 24, 2023
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी बुधवार […]
अभद्रता: जिला अस्पताल मे इंटर्न से छेड़छाड़, महिला आयोग सख्त…
- India Today Team
- June 15, 2024
जिला अस्पताल हरिद्वार की इमरजेंसी कक्ष के इएमओ (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) पर एक इंटर्न से […]
CM धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर BJP के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
- India Today Headlines team
- January 26, 2026
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने 77वें गणतंत्र […]
