देहरादून। सचिवालय रक्षक भर्ती में हुई धांधली मामले में एसटीएफ ने पहली गिरफ्तारी की है। सचिवालय रक्षक भर्ती मामले में थाना रायपुर में एसटीएफ की ओर से मुकदमा दर्ज कराया था, एसटीएफ की टेक्निकल टीम द्वारा आयोग में गहन जांच बाद इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस को पाने में सफलता प्राप्त की है। इस मामले में अभियुक्त प्रदीप पाल निवासी बाराबंकी उत्तर प्रदेश को साक्ष्य व गहन पूछताछ के बाद एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया गया है। उपरोक्त अभियुक्त भी त्प्डै कंपनी का कर्मचारी था और आयोग में लंबे समय से कार्यरत था, जिसके द्वारा ही पेन ड्राइव के माध्यम से प्रश्न पत्र चुराया गया और अन्य साथियों की मदद से परीक्षार्थियों को लाखो रुपए में बेचा गया था। शनिवार सुबह आरएमएस कंपनी लखनऊ के मालिक राजेश चैहान की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने प्रेस कांफ्रेस की। जिसमें एसटीएफ ने कई खुलासे किए। बताया कि कंपनी के मालिक राजेश को दो करोड़ रुपए दिए गए थे। कुछ उसके रिश्तेदारों को दिए गए थे। बताया कि बीती देर रात मामले में केंद्रपाल की गिरफ्तारी से सारी पोल खुली। सचिवालय रक्षक भर्ती का पेपर आयोग की प्रिंटिंग प्रेस के कंप्यूटर से चुराया था। आयोग के कर्मचारियों और अधिकारियों की भी जांच हो रही है। एसटीएफ एसएसपी ने सचिव और अध्यक्ष की जांच के बारे में कहा कि अभी किसी को क्लीन चिट नहीं है। एसटीएफ की ओर से बताया गया कि 24 घंटे के अंदर चार से पांच लोगों की गिरफ्तारी होगी।
Related Posts
उत्तराखंड सरकार की फिल्म नीति रंग लाई, “फायर वॉरियर्स” फिल्म को मिला अंतरराष्ट्रीय पहचान
- India Today Headlines team
- May 8, 2026
देहरादून निर्मित साहसिक शॉर्ट फिल्म “फायर वॉरियर्स” को वेव्स इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल गोवा में […]
फर्जी बीएएमएस डिग्री मामला: डॉक्टर समेत 32 आरोपियों की गिरफ्तारी
- India Today Headlines team
- January 10, 2024
देहरादून। फर्जी बीएएमएस डिग्री मामले में देहरादून पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए गैंग लीडर […]
स्वास्थ्य सचिव ने परखी पौड़ी में स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत, खामियों पर लगाई अधिकारियों को फटकार
- India Today Headlines team
- September 29, 2023
पौड़ी जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के निर्देश, पीपीपी मोड पर संचालित है […]
